अंतरराष्ट्रीयआगराउत्तर प्रदेशकन्नौज से फर्रुखाबादकानपुरखेलधर्म / ज्योतिषनोएडाप्रयागराजमनोरंजनराष्ट्रीयलखनऊवाराणसीशिक्षा

फिल्म भारत भाग्य विधाता से सामने आया कंगना रनौत का पहला लुक

इमरजेंसी के बाद कंगना रनौत एक बार फिर सच्ची कहानी को पर्दे पर उतारती हुई नजर आएंगी। करीब डेढ़ साल बाद कंगना पर्दे पर वापसी कर रही हैं और उनकी नई फिल्म है भारत भाग्य विधाता।
भारत भाग्य विधाता की अनाउंसमेंट कुछ समय पहले ही हुई थी। फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया था लेकिन एक्ट्रेस का लुक अब सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस दमदार लुक में नजर आ रही हैं।
धांसू लुक में दिखीं कंगना
गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत भाग्य विधाता का मोशन पोस्टर जारी किया गया है जिसमें कंगना रनौत का पहला लुक सामने आया है। मोशन पोस्टर में वह अपनी जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाती हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “कुछ खास करके, आम ही कहलाते। वो दिखते तो हैं, पर नजर नहीं आते।”
अपने कैरेक्टर को लेकर बोलीं कंगना
कंगना रनौत ने फिल्म को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, “भारत भाग्य विधाता उन लोगों को सलाम है जो आम तौर पर नजर नहीं आते, लेकिन संकट में इंसानियत की सबसे बड़ी दीवार बन जाते हैं। जब मुश्किल आती है, हम अक्सर यूनिफॉर्म वाले या अथॉरिटीज की तरफ देखते हैं। लेकिन यह फिल्म उन यूनिफॉर्म को ट्रिब्यूट है जो तब तक नजर नहीं आते जब तक दुनिया जल नहीं रही होती।”
कब रिलीज होगी फिल्म?
कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा के साथ क्लैश होने वाली है। फिल्म में कंगना के साथ फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी नजर आएंगे। मुंबई टेरर अटैक पर बेस्ड फिल्म का निर्देशन और लेखन मनोज तपाड़िया कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button